आपकी हथेली का रंग बताएगा, आपका स्वभाव और आर्थिक स्थिति

सारे ग्रह और ग्रहों की रेखाएं, हथेलियों में ही होते हैं। हथेली पर बनी रेखाएं व्यक्ति के भविष्य को दर्शाती है। लेकिन क्या आप जानते है, कि हथेलियों के रंग से भाग्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकती हैं। जी हां, हथेलियों के रंग से स्वभाव , स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। परन्तु हथेलियों का रंग देखने के लिए सुबह का समय उत्तम होता है।
आइए जानते है, कौन सा रंग क्या कहता है
हथेली का लाल रंग
- मंगल प्रधान लोगों की हथेलियां लाल होती हैं।
- ऐसे लोग क्रोधी और तुनकमिजाज़ होते हैं।
- अगर अंगूठा छोटा हो तो ये हिंसक भी हो जाते हैं।
- ऐसे लोगों को खान पान और वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए।
हथेली का पीला रंग
- बृहस्पति के कमजोर होने पर हथेली पीली हो जाती है।
- यह बीमारी , चिडचिड़ाहट और आलस्य की सूचना है।
- ऐसे लोग किसी न किसी कारण से परेशान होते रहते हैं।
- ऐसे लोगों को उपवास जरूर रखना चाहिए साथ ही नशे से परहेज करना चाहिए।
हथेली का रंग काला पड़ने पर
- जब शनि और राहु जीवन में नकारात्मक होते हैं , तब ऐसे हथेलियाँ होती हैं।
- यह जीवन में अत्यधिक संघर्ष और उतार चढ़ाव के बारे में बताता है।
- ऐसे लोगों को कदम कदम पर मेहनत करनी होती है।
- इनको दान और अपने माता - पिता की सेवा जरूर करनी चाहिए।
हथेली का गुलाबी होना
- गुलाबी हथेलियों को सर्वश्रेष्ठ हथेली माना जाता है, यह शुक्र के मजबूत प्रभाव के बारे में बताता है।
- जैसे जैसे व्यक्ति उन्नति करता जाता है , उसकी हथेलियाँ गुलाबी होती जाती हैं।
- जिनकी हथेलियाँ शुरू से गुलाबी होती हैं , ऐसे लोग जन्म से ही समृद्ध होते हैं।
- इनको अहंकार और गलत आकर्षण से बचना चाहिए।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...