पापा- मम्मी के साथ गिटार लेकर बाहर निकले तैमूर

अभिनेत्री करीना कपूर के लाडले तैमूरअभी दो साल के हुए हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।आए दिन उनके नए फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। वो घर से एक पल के लिए भी बाहर आते हैं तो उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ लग जाती है। हाल ही में तैमूर की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तैमूर अपने पापा और मम्मी के साथ फुटपाथ पर चलते दिखाई दे रहे हैं।
टीशर्ट और शार्ट पहने तैमूर ने एक हाथ से गिटार थामा है इसी के साथ तैमूर की एक दूसरी तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें तैमूर ने लाइट ग्रीन कलर की टीशर्ट और ऑरेंज कलर का नेकर पहन रखा है। फोटो में तैमूर भागते दिखाई दे रहे हैं। जन्म के बाद से ही तैमूर के जितनी पॉपुलैरिटी बटोरी है | उतनी आज तक किसी स्टार किड को नहीं मिली है