सीबीएसई ने बदला नियम अब पास होने के लिए चाहिए बस इतने मार्क्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड कक्षाओं के पासिंग मार्क्स को लेकर बड़ा बदलाव कर सकता है | बोर्ड की ओर से किए गए इस बदलाव के अनुसार 10वीं कक्षा के छात्रों को 2019 में पास होने के लिए ओवरऑल 33 फीसदी अंक लाने होंगे | जिसमें इंटरनल एसेसमेंट और थ्योरी के नंबर शामिल होंगे | अभी तक छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी में अलग से 33 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में अलग 33 प्रतिशत अंक लाने होते थे | लेकिन अब थ्योरी-प्रैक्टिकल में मिलाकर कुल 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे |
अब दोनों विषयों के कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने पर छात्र को पास माना जाएगा। बोर्ड का यह नियम वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं में यह लागू हो जाएगा।आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं के स्किल विषयों की परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षाएं मार्च में होंगी।