कांग्रेस परिवार बाद में अब प्रियंका की एंट्री

प्रियंका राजनीति में अहम जिम्मेदारी की मांग कर रही थी यूपी में कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए प्रियंका जरूरत है। ये बात अलग है कि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से ये बयान आता था कि सही समय पर सही फैसला किया जाएगा। कांग्रेस आलाकमान ने इस संबंध में फैसला लिया और प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में औपचारिक एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनरल सेक्रेट्री नियुक्त किया है।
वो फरवरी के पहले हफ्ते में जिम्मेदारी संभालेंगी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका गांधी को जो जिम्मेदारी दी गई है वो बहुत ही अहम है। उनकी नियुक्ति से न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर असर होगा बल्कि दूसरे इलाकों को भी फायदा मिलेगा। औपचारिक राजनीति में आने से पहले वो रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रचार की कमान संभालती थीं। रायबरेली और अमेठी के लोग उन्हें अपनी बड़ी बहन के तौर पर मानते थे