‘सैफीना‘ के पुत्र तैमूर को मीडिया ने बनाया हव्वा ,सैफ-करीना हुए परेशान

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान तो लाइमलाइट में रहते हैं ही लेकिन साथ ही साथ सैफ की बहन सोहा अली खान की नन्हीं परी इनाया नौमी खेमू भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं| तैमूर अली खान अब शरारती होते जा रहे हैं। जो जिद करने लगे हैं और कभी कभी अपना गुस्सा भी ज़ाहिर कर बैठते हैं। बेटे की इन हरकतों पर माँ करीना और पिता सैफ़ अली खान को प्यार तो आता है लेकिन एक डर भी सता रहा है।
अब तो सोहा अली खान की बेटी इनाया की क्यूटनेस की तुलना उनके भाई तैमूर से भी की जाने लगी है| हाल ही में सोहा ने तैमूर और इनाया को लेकर एक इंटरेस्टिंग बात बताई| एक इवेंट में मीडिया से बात करते समय सोहा ने कहा, “तैमूर एक ऐसी ऐज में हैं जहां वो सभी चीजों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं| अब वो चीजों को छीन लेते हैं और उसे फेकते हैं| इनाया अभी बहुत छोटी हैं इसलिए हमें इस बात का डर रहता है कि तैमूर उनके करीब न जाए| जब भी तैमूर इनाया के पास के पास जाने की कोशिश करते हैं तब खासतौर पर मेरे भाई सैफ ज्यादा चिंतित हो जाते हैं|”आगे उन्होंने कहा, “तैमूर और इनाया में कुछ ही महीनों का फर्क है| तो इससे तैमूर को देखकर उनके ग्रोथ और जरूरी चीजों को देखकर हमें काफी सीखने को मिलता है| इससे हम इनाया के लिए पहले से तैयार हो जाते हैं| मेरे भाई (सैफ) और करीना मुझे और कुणाल को हमेशा अच्छी टिप्स देते रहते हैं जो बहुत काम आती है खास करके तब जब आप एक नए माता पिता बनते हो|”