तो इन वजहों से लड़कियों को पसंद आते है ढक्कन लड़के...

आप सब ने देखा होगा कि एक सुंदर लड़की के साथ अक्सर एक बदसूरत सा लड़का होता है। आपका भी दिल इस बात से जलता होगा। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि क्यों आख़िर क्यों आपके सूट-बूट के बाद भी लड़की आपको घास भी नहीं डालती। और क्यों असल में बदसूरत लड़कों को ख़ूबसूरत लड़की मिल जाती है। तो चलिए जानते है इसके पीछे की वजह-
लड़कियों की को अक्सर वो लड़के बेहद पंसद आते है, जो उनकी हां में हां मिलाते। ऐसे लड़के चाहे काले हो, पतला और कौवे जैसा हो, लेकिन लड़की की हां में हां मिलाता है और जो वो कहती है, उसे ही मानता है। लड़की कहे उठ, तो उठ जाता है औऱ कहे बैठ, तो बैठ जाता है। अब भला इतना प्यारा नौकर कोई लड़की क्यों गंवाना चाहेगी।
आप जैसे स्मार्ट लड़कों में एक फ़ालतू का एटीट्यूड होता है। वो ये कि आप जो कहें, वही सही है बाकी तो लड़की के पास दिमाग़ थोड़ी होता है। ऐसी सोच आपकी होने के कारण लड़की आपको घास नहीं डालती। वो सोचती है कि आप जैसे समझदार के आगे उसकी एक नहीं चलेगी, इससे बेहतर है कि वो अपनी चलाने के लिए किसी ढक्कन को ही पार्टनर बनाए।
अक्सर समझदार लड़कों को लगता है कि लड़कियों के ऊपर पैसे ख़र्च करना पानी बहाना हुआ। ये लड़की कल को भाग जाएगी। लड़कियां भी इस बात को जानती हैं। ढक्कन लड़के सिर्फ़ और सिर्फ उन्हीं लड़कियों के लिए अपने घर से भी पैसे मंगा लेते हैं। वो अपनी पॉकेट मनी भी उन्हीं के लिए ख़र्च कर देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि एक पल के लिए भी लड़की अगर उनके साथ है, तो उन्हें ख़ुशी मिलेगी। कई बार लड़कियां ऐसे ढक्कन लड़कों के साथ शादी भी कर लेती हैं।
इन वजहों से बदसूरत लड़कों को ख़ूबसूरत लड़की मिल जाती है। लड़कियों का दिल जीतने के लिए आपके समझदारी की ज़रूरत नहीं है। बस, थोड़े से बेवकूफ़ बन जाइए और फिर देखिए आपके साथ भी लड़कियां घूमने के लिए लाइन लगा लेंगी।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...