लखनऊ: नगर निगम के पास सड़कों पर देखा गया पटाखा कचरा

दीपावली के मौके पर कई दिनों से लोगों ने सफाई अभियान पर जोर दिया था। घर से लेकर सड़क तक चमक रहे थे मगर दीपावली की रात पटाखों कारण सड़कों पर गली मुहल्लों में कूड़ा फैल गया है। शहर के लोगों ने दीपावली क रात तमाम निर्देशों, सुझावों को बावजूद जमकर आतिशबाजी की। इस कारण जगह- जगह कूड़ा पसर गया। हालांकि सेक्टरों, निगम क्षेत्र के मुहल्लों में कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई है। कई जगह पटाखों अवशेष हटा दिए गए हैं बावजूद इसके कई जगह पटाखों, जली फुलझड़ी, जले अनार आदि का कूड़ा नजर आ रहा है।
यही नहीं पॉलीथिन, गत्ते आदि का कचरा भी जगह-जगह जमा है। कुछ जगह लोगों ने अपने घरों के पास से पटाखों के कागज आदि हटाए मगर उन्हें जमा कर दिया है, जिसे हटाया नहीं गया है। कई जगह सफाई के बाद एक फिर कूड़ा जमा होने लगा है। शहर को फिर एक अभियान की जरूरत महसूस हो रही है। हालांकि प्रदूषण को लेकर अपीलों और निर्देशों का असर सेक्टरों में कुछ हद तक नजर आया।
पिछले सालों के बरक्स इसबार कम आतिशबाजी हुई हुई मगर मुहल्लों में जमकर आतिशबाजी की गई। देर रात तक रॉकेट, पटाखे, अनार आदि चलाए जाते रहे। ANI ने ट्विटर पर नगर निगम के पास सड़कों पर देखा गया पटाखा कचरे की फोटो भी पोस्ट की