इन 12 महिला पंच और सरपंचों को मोदी जी ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के तहत अपने गांवों को खुले शौच से मुक्त कराने के लिए 12 महिला पंच और सरपंचों को सम्मानित किया। इन महिला सरपंचों के गांव जहां पूरी तरह खुले में शौच मुक्त हैं। वहीं, इन्होंने हर घर में शौचालयों को भी बाहर और अंदर से सजावटी बनाया है। पींकूराव, सोनूबेन, अमरतबाई और लक्ष्मी बताती हैं कि उन्होंने लोगों को शौचालय सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया। देखादेखी हर किसी ने अपने शौचालयों को सुंदर चित्रकारी से सजाया।
प्रतियोगिता में उनके गांवों के शौचालय स्वच्छ और सुंदर निकले। मेघालय से मार्शल बताती हैं कि उनके यहां करीब 180 घर हैं। वहां भी किसी घर में शौचालय नहीं था। उन्होंने पहले अपने घर में शौचालय बनाया। फिर घर-घर जाकर लोगों को मनाया। आज गांव ओडीएफ ही नहीं, स्वच्छता के मामले में भी अव्वल है। लोगों में सफाई की आदत पड़ चुकी है। स्वच्छता और ओडीएफ में बेहतर काम को लेकर पिछले साल पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की तरफ से आवेदन मांगे थे। इसके बाद देशभर से 12 महिला पंच-सरपंचों को चुना गया।
इन्हें सम्मानित किया | राज्य |
रेखा | हरियाणा |
लक्ष्मी जाट | मध्यप्रदेश |
सोनूबेन कालेरानाथ, माधुरी गोडमारे | महाराष्ट्र |
भाग्यलक्ष्मी सरागली | तेलंगाना |
फांगफू याकिया | अरुणाचल प्रदेश |
अमरतबाई मणिकांत जोलाव | दमनदीव |
मार्शल मेघालय रीटा रानी | पंजाब |
पींकू राव | झारखंड |
पुष्पा | यूपी |
राधिका | तमिलनाडु |