आखिरकार प्रियंका गांधी की जिद के आगे यूपी सरकार को झुकना पड़ा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने को लेकर 24 घंटे चले धरने से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार दबाव में दिखी | आखिरकार प्रियंका गांधी की जिद के आगे यूपी सरकार को झुकना पड़ा | राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार की कुछ महिलाओं से उनकी मुलाकात करवाई | मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़ित गोंड परिवार की महिलाओं से घटना के बारे में जाना और कई बार भावुक भी नजर आईं | असल में, सोनभद्र में जनसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी निकलीं, लेकिन मिर्जापुर पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें रास्ते में ही रोक लिया जहां वह धरने पर बैठ गई | पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर चुनार किला ले गई | प्रियंका गांधी वहां भी धरने पर बैठ गईं और पीड़ित परिवारों से मिलने की मांग करती रहीं | प्रियंका गांधी के इस कदम से योगी सरकार की नींद गायब कर दी | रातभर यूपी सरकार के बड़े-बड़े अफसर चुनार किला में बने गेस्ट हाउस में आते-जाते रहे | प्रियंका गांधी को मनाने की कोशिश करते रहे कि वह सोनभद्र जाने की जिद छोड़ दें | उनसे मिलने वाराणसी जोन के एडीजी, कमिश्नर और डीआईडी पहुंचे | लेकिन, प्रियंका ने इन सभी आला अधिकारियों से साफ-साफ कह दिया कि वह पीड़ितों से मिले बिना नहीं लौटेंगी | प्रियंका चाहती हैं कि उन्हें सोनभद्र के उभ्भा गांव जाने दिया जाए, वह अकेले भी नरसंहार पीड़ितों से मिलने जाने के लिए तैयार हैं | नरसंहार पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाकर प्रियंका संदेश देना चाह रही हैं कि कमजोरों के साथ हमेशा मजबूती से कांग्रेस का हाथ रहेगा |
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...