2028 तक अर्थव्यवस्था में जापान को पीछे छोड़ देगा भारत, बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Bank of America Merrill Lynch के अनुसार, 2028 तक भारत देश की सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत आने वाले 10 सालों में जापान को पछाड़ देगा। भारत पहले ही ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ ब्रिक्स देशों में चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है और 2019 तक फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ जर्मनी के बाद विश्व का पांचवी सबसे बड़ी इकॉनोमी बन जाएगा।
जापान को GDP में पछाड़ देगा भारत-
फॉरेन ब्रोकर के अनुसार, ‘2028 तक भारत जर्मनी और जापान को GDP (Gross domestic product) (डॉलर के टर्म में) के मामले में पछाड़ देगा। इस रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि अगले दशक में भारत की इकॉनमी 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी और जापान की इकॉनमी (1.6 फीसदी) को पीछे छोड़ देगी।‘
ऐसे होगी मजबूत भारत की अर्थव्यवस्था
भारत को आगे ले जाने के लिए निर्भरता अनुपात में गिरावट, वित्तीय परिपक्वता और लोगों की बढ़ती आय व सामर्थ्य देश की ग्रोथ को बढ़ाने वाले प्रमुख वाहक होंगे, जो भारत को काफी आगे ले जाएंगे। इसके लिए भारत को निर्भरता अनुपात गिरने से बचत और निवेश दर बढ़नी चाहिए, दूसरा वित्तीय उदारीकरण के कारण वित्तीय परिपक्वता और समावेशन को उधार दरों को कम करना चाहिए और उसे जारी रखना चाहिए। अंतत: बढ़ी हुई आमदनी और समार्थ्य के आधार पर बाजार के उद्भव का अनुमान लगाया जा सकता है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...