दो जहाजों में लगी आग , 11लोगो की मौत

रूस से अलग करने वाले समुद्री इलाके कर्च में दो जहाजों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई | इन पोतों के चालक दल के सदस्यों में भारत, तुर्की और लीबिया के नागरिक शामिल थे | एक जहाज कैंडी में चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। इनमें 9 तुर्की और 8 भारतीय मूल के लोग थे। दूसरे जहाज मेस्ट्रो में 15 क्रू मेंबर थे। इसमें तुर्की और भारत के 7-7 लोग थे। एक इंटर्न लीबिया से था।
आग रूसी सीमा के जलक्षेत्र के पास सोमवार को लगी थी | दोनों पोतों पर तंजानिया के ध्वज लहरा रहे थे | इनमें से एक तरलीकृत प्राकृतिक गैस लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा तेल टैंकर था | यह आग तब लगी जब दोनों पोत एक-दूसरे से ईंधन ट्रांसफर कर रहे थे | वहीं रूसी टेलिविजवन चैनल आरटी न्यूज ने रूसी समुद्री एजेंसी के हवाले से बताया कि कम से कम 11 नाविकों की मौत हुई है | बचाओ की हर संभव मदद पहुचाई जा रही है |