क्या 2022 में प्रियंका हो सकती है कांग्रेस से सीएम उम्मीदवार
medhaj news 11 Feb 19,21:03:26 World

कांग्रेस का गढ़ रहा उत्तर प्रदेश आज विधानसभा में केवल 7 सीट पर जिंदा है। काँग्रेस का जब से उत्तर प्रदेश से जनाधार गया तब से कांग्रेस को प्रधानमंत्री बहुमत वाला नही मिल पाया है, इसलिये कांग्रेस ने अपने आप को मजबूत करने के लिये प्रियंका गांधी बाड्रा को 2022 में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की सोच रही है।
सवर्णों को अपनी तरफ करने के लिये और भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिये ये दांव खेल सकती है। मगर 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद ही सही गणित पता चलेगा की ऊंट किस करबट बैठता है। 2017 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में 403 में से कांग्रेस को केवळ 7 सीटें मिली थी, 1989 के बाद कांग्रेस कभी मुख्यधारा में रहकर सत्ता में नहीं रही।–arYa