अब छाता हाथ में पकड़ने की जरुरत नहीं,बारिश में आपके सिर के ऊपर उड़ता रहेगा ये छाता

जापान में एक ऐसा छाता विकसित किया गया है, जो बारिश में आपके सिर के उपर उड़ता रहेगा। इसे पकड़ने की जरूरत नहीं है।जापान की एक आइटी कंपनी ड्रोन पर आधारित उड़ने वाला छाता बना रही है। इसकी खासियत यह है कि इसे हाथ से पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूं कहें तो यह एक छोटा मानव रहित विमान है। यह उपयोगकर्ताओं के सिर के ऊपर साथ चलने के लिए कृत्रिम बुद्धि का इस्तेेमाल करता है। जैसे जैसे उपयोगकर्ता आगे बढ़ते हैं, वह उनने अनुसार आगे बढ़ता है। यह तकनीक तोचिगी प्रीफेक्चर के आेयामा स्थित असही पॉवर सर्विस कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया है। कंपनी अन्य सेवाओं के साथ दूरसंचार प्रणाली विकसित करती है। कंपनी वर्तमान में इनडोर टेस्ट फ्लाइट के साथ इसके नमूने के विकास पर काम कर रही है। इसका उद्देशय यह है कि इस उड़ने वाले छाते का उपयोग टोक्यों में 2020 में आयोजित ओलंपिंक और पैरालिम्पिक्स में हो सके। कंपनी इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
कंपनी के मालिक 40 वर्षीय केनजी सुजुकी ने तीन वर्ष पूर्व इस प्रोजेक्ट को प्रस्तावित किया था। उनका यह सोचना था कि जब अापके दोनों हाथ किसी काम की वजह से खुले नहीं होते तो छतरी खोलने में परेशानी होती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंनें इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की।