राज्य

एसपी सिंह बघेल अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, कभी थे मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी

करहल से सपा मुखिया अखिलेश यादव के ताल ठोकने बाद भाजपा ने भी उनके सामने एक मजबूत प्रत्याशी उतार कर अखिलेश के माथे पर सिकन ला दी है। भाजपा ने यहां से मजबूत प्रत्याशी के रूप में आगरा से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। जलेसर से लगातार 3 बार सांसद रहे बघेल पूर्व में सपा के सदस्य थे। जब उन्हें सपा से निकाल दिया था तब उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। बसपा में आते ही बसपा ने उन पर  भरोसा जाता कर राज्य सभा भेज दिया । हालांकि वो ज्यादा दिन बसपा में भी नही टिक सके। इसके बाद वो भाजपा में आ गए।
जानिए कहा से है प्रोफेसर बघेल
प्रो. एसपी सिंह बघेल मूल रूप से औरैया जिले के भटपुरा के निवासी हैं। बघेल ने कानून में स्नातक, विज्ञान में परास्नातक डिग्री के साथ डॉक्टरेट भी किया है। प्रोफेसर बघेल ने अपना करियर उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर शुरू किया था। बघेल 1989 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए। बघेल उनके पीएसओ रहे। उनसे प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने 1998 में उनको जलेसर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उतारा था।
आते ही टीम योगी में शामिल
लोकसभा 2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर बसपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। साल 2015 में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला।
मोदी ने पहचाना उनकी क्षमता, बने सरकार में बने मंत्री
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया। यहां से भी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की। बघेल को आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर चुनाव लड़वाया गया था। अब केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button