कोविड 19: आज भी आए तीन लाख से अधिक मामले
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में मामूली की गिरावट आई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोवि- 19 के 3,06,064 नए मामले दर्ज किए गए है।
इससे पूर्व शनिवार को 3.33 लाख मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार रविवार को मामलों में हल्की सी कमी देखने को मिली है। हालांकि एक्टिव कोविड 19 के मामलों की संख्या में किसी तरह की कमी नहीं आ है। बीते 24 घंटों में एक्टिव मामले बढ़कर 22,49,335 पर पहुंच गए है। एक्टिव मामले कुल मामलों का 5.69% है।
बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
आंकड़ों पर गौर करने से पता चला है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद दैनिक आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटों में 439 लोगों की मौत हुई है।
हालांकि राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी दो लाख से अधिक है। बीते 24 घंटों में 2,43,495 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। इस बीमारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,68,04,145 हो गई है।
वहीं देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 20.75% हो गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी दर बढ़कर 17.03% हुई है। देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अबतक कुल 162.36 करोड़ डोज दी जा चुकी है। देश में कुल 71.69 करोड़ लोग टेस्ट भी करवा चुके है।