दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट, सामान्य से कम में पहुंचा
दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से दो डिग्री कम तापमान है।
मौसम विभाग ने ये जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में कमी रही।
इससे पूर्व सोमवार को सफदरजंग वेधशाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। ये औसत से दो डिग्री कम तापमान था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्रता 97% पर थी।
बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता के लिहाज से एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है।