पीएआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, वर्ल्ड गेम्स पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय बने
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को विश्व खेल एथलीय ऑफ द ईयर का खिताब मिल है। उन्हें वर्ष 2021 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इस खिताब से नवाजा गया है। ये सम्मान पाने वाले श्रीजेश दूसरे भारतीय बन गए है।
इससे पूर्व वर्ष 2020 में भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को 2019 में शानदार प्रदर्शन के लिए इस खिताब से सम्मानित किया गया था। ये सम्मान पाने वाली वो पहली भारतीय थी। बता दें कि श्रीजेश ने ये पुरस्कार जीतने के लिए स्पेन के पर्वतारोही अल्बर्टो गिन्स लोपेज और इटली के वुशु खिलाड़ी मिशेल जिओर्डानो को हराया है।
पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद श्रीजेश ने कहा कि,”मैं इस पुरस्कार को जीतकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सबसे पहले मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का धन्यवाद। दुनिया भर के सभी भारतीय हॉकी प्रेमियों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे वोट किया।”
श्रीजेश को मिले सर्वाधिक वोट
भारत के पूर्व कप्तान रहे श्रीजेश ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें कुल 1,27,647 वोट मिले। वहीं लोपेज को 67,428 और जिओर्डाने को 52,046 वोट मिले है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 33 वर्षीय श्रीजेश को ही नामांकित किया था। इससे पूर्व वर्ष 2021 में स्टार्स अवॉर्ड्स में उन्हें गोलकीपर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिल चुका है।
खेल प्रेमियों को किया सम्मान समर्पित
उन्होंने कहा कि मैं ये सम्मान हॉकी प्रेमियों और अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि सब प्रशंसकों और हॉकी प्रेमियों ने किया है, ये पुरस्कार भी उन्हीं को जाता है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ा क्षण है क्योंकि हॉकी समुदाय, दुनिया भर के सभी हॉकी महासंघों ने मुझे वोट दिया है, इसलिए हॉकी परिवार से उस समर्थन को देखकर बहुत अच्छा लगा।