भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जारी चुनाव प्रचार के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पीएम और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद नमो ऐप के जरिए होगा। इसकी जानकारी भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। 

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को सुबह 11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो एप (ऑडियो) पर संवाद करेंगे।

भाजपा ने मिस्ड कॉल के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से नमो एप डाउनलोड करने की अपील करते हुए आगे अपने ट्वीट में कहा, एप डाउनलोड करने के लिए 18002090920 पर मिस्ड कॉल दें।

वाराणसी कार्यकर्ताओं से भी किया था संवाद

प्रधानमंत्री ने हाल ही में नमो एप के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया था। इसी एप के माध्यम से देशभर में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा माइक्रो डोनेशन अभियान भी चला रही है। रविवार से भाजयुमो भी देशभर में मंडल और बूथ स्तर तक इस अभियान को चलाने की शुरुआत कर चुकी है।

दरअसल, भाजपा के विस्तार और चुनावी अभियान में नमो एप की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में मंगलवार को भले ही प्रधानमंत्री मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे, लेकिन सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होगी कि वह चुनावी राज्यों वाले पांचों राज्यों और वहां चुनावी जिम्मेदारियों को संभाल रहे कार्यकर्ताओं को क्या दिशा-निर्देश और मंत्र देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button