राज्य

बीजेपी के खाते में आएंगी 300 से अधिक सीटें : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की दोस्ती 10 मार्च के बाद दुश्मनी में तब्दिल न हो जाए। 

उन्होंने कहा कि अखिलेश घरबा गए है। दरअसल वो जो सपना देख रहे हैं वो चकनाचूर हो गए है। जनता ने इनकी साइकिल को पंचर कर दिया है। जनता जानती है कि अपराधी और दंगइयों के गिरोह और भ्रष्टाचारियों के पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने अखिलेश की साइकिल पंचर कर दी है। 

इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती का कोई अता पता नही है। लोगों को पता है कि कमल खुशी का प्रतीक है। ऐसे में जनता अपना वोट खराब नहीं करना चाहती है।

उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा को विपक्ष रोकने में असक्षम होगा। इस बार भी यूपी में भाजपा की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button