भारत

भारत : 24 घंटे में कोरोना के 3.06 नए मामले दर्ज, 439 की मौत

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए हैं।

देश में 24 घंटे में कोरोना से 439 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई है।

देश में कोरोना के 22,49,335 सक्रिय मामले हैं। देश में कुल पॉजिटिविटी रेट 5.69 प्रतिशत है।बीते 24 घंटों में 2,43,495 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,68,04,145 हो गई है। देश में रिकवरी रेट 93.07 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 14,74,753 कोरोना टेस्ट हुए हैं, इसी के साथ अब तक कुल 71.69 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

देश में बीते 24 घंटों में 27 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई है। इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज आज सुबह तक 162.26 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 13.83 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button