क्राइम

मछलियों के जाल में फंसते ही करोड़पति बन गए मछुआरे

इंसान की किस्मत कब पलट जाए कहना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ ओडिशा के मछुआरों के साथ हुआ है। मछुआरों की किस्मत ऐसी पलटी की कुछ मछुआरे एक साथ करोड़पति बन गए। जानकारी के मुताबिक मछुआरों के जाल में 121 तेलिया भोला मछली फंसी थी। 

इन गोल्डन रंग की मछलियों की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है। मछुआरों के पास फंसी मछलियों का वजन लगभग 18 किलोग्राम बताया गया है।

ये पहला मौका है जब मछुआरों के हाथ इतनी बड़ी संख्या में तेलिया भोला मछली लगी है। इससे पूर्व बीते वर्ष भी मछुआरों को दीघा तट पर लगभग 30 मछलियां मिली थी। इनकी नीलामी एक करोड़ रुपये में हुई थी। मछली की ये प्रजाति समुद्र में पाई जाती है। 

बहुत महंगी है मछली

तेलिया भोला मछली के पेट में कई प्रकार के गुण होते है। इस मछली को आमतौर पर कई बड़ी दवा कंपनियां खरीदती है। कई महंगी दवाईयों का निर्माण इन मछलियों से किया जाता है। इन मछलियों की विदेश बाजार में भी काफी मांग होती है। इस मछली से कई जीवनदायी दवाओं का निर्माण होता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button