राज्य
योगी सरकार में ही दुनिया के सबसे बड़े बोर्ड में पारदर्शिता के साथ परीक्षा हुआ: डॉ. दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हर स्तर पर अभूतपूर्व काम किया है। भाजपा ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम किया है। जब सरकार बनी तब इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। तब नकल का टेंडर होता था। एक लाख 94 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। दुनिया के सबसे बड़े बोर्ड में पारदर्शिता के साथ परीक्षा हुआ।
पढ़ाई का कैलेंडर बनाया गया। समय से पढ़ाई और परीक्षा हुआ। कोविड में भी ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा की व्यवस्था बनाई गई। संस्कृत भाषा की शिक्षकों की नियुक्ति हुई। इन भाषा के छात्रों को टैबलेट दिया गया। शिक्षकों के सेवा अवधि में दो साल का विस्तार दिया गया। डेढ़ लाख अध्यापकों के पदों का सृजन किया गया। संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया।
जिन शिक्षकों की विसंगतिया है उन्हें भी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। एक लाख 38 हजार बेसिक विद्यालयों का काया कल्प किया गया। जल्द ही जितने भी रिक्त पद हैं उन्हें भरा जाएगा। इतिहास में सबसे ज्यादा भर्ती शिक्षा विभाग में हुआ है। उन्होंने कहा कि शुल्क वृद्धि नहीं होने दिया। सस्ती, सुलभ और पारदर्शी शिक्षा दिया है। कोविड में भी शिक्षा चलती रही। आज देश में 100 मोबाइल है तो उसमें से अब 70 मोबाइल यूपी में बन रहा है। चीन को छोड़ कर बड़ी संख्या में कंपनियां यूपी में आई और बड़ा निवेश हुआ।