सेहत और स्वास्थ्य

विटामिन डी से दूर होती है त्वचा और हड्डियों की कई समस्याएं

शरीर में हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में विटामिन डी की अहम भूमिका होती है। विटामिन डी मुख्य रुप से सूरज की रोशनी से मिलता है। मगर सर्दियों के मौके पर धूप न निकलने से विटामिन डी मिलना मुश्किल हो जाता है। 

विटामिन डी कई प्रकार से शरीर के लिए जरुरी होता है। विटामिन डी शरीर में कई अन्य पोषक तत्वों का निर्माण करने में होता है। विटामिन डी शरीर में होने से कैल्शियम और फॉस्फोरस भी शरीर में बना रहता है। विटामिन डी पाचन तंत्र से आवश्यक पोषक तत्वों को भी एब्जॉर्ब करता है। ये रोगप्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है। इसके अलावा ये स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है।

त्वचा रोग से बचाए

एक्जिमा, सोरायसिस की परेशानी जिन लोगों को होता है उनके लिए विटामिन डी बहुत जरुरी होता है। शरीर पर लाल चकत्ते, पपड़ी बनना भी विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। मुहांसे ठीक करने के लिए भी विटामिन डी की शरीर में भरपूर मात्रा होनी चाहिए। विटामिन डी के लिए ओट्स, मशरूम, सोया मिल्क, बादाम, संतरे का जूस, अनाज आदि का सेवन करें।

त्वचा में लाए ग्लो

त्वचा में विटामिन डी की कमी होने पर सनबर्न हो सकता है। चेहरे पर ग्लो भी कम होता है। इससे बचने के लिए जरुरी है कि अच्छी क्वालिटी की विटामिन डी युक्त क्रीम लगाई जाए। 

झुर्रियों से बचाए विटामिन डी

जिन लोगों को त्वचा में विटामिन डी की कमी होती है उनके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी ही उभर आती है। झुर्रियां, झाइयां, पिग्मेंटेशन, लटकी हुई त्वचा को दूर करने के लिए विटामिन डी का सेवन करने चाहिए। विटामिन डी पाने के लिए सुबह की धूप में 15-30 मिनट तक रोजाना बैठना चाहिए। इसके अलावा विटामिन से भरपूर खाद्यपदार्थों का सेवन करना चाहिए।


त्वचा को बनाए मुलायम


त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए विटामिन डी जरुरी होता है। खास तौर से सर्दियों के मौसम में त्वचा ड्राई और खुरदुरी हो जाती है। इस परेशानी को दूर करने में विटामिन डी बेहद सहायक होता है। शरीर में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होने से रंगत में भी निखार आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button