राज्य

सपा अपने शासनकाल में तमंचों की फैक्ट्री लगाती थी और जबकि हमने डिफेंस कॉरिडोर बनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और समाजवादी पार्टी सरकार की तुलना करते हुए बताया कि फर्क साफ है। भाजपा विकास कराती है। सुरक्षा की गारंटी देती है। विकास की गारंटी है। सबको सुरक्षा सबको सम्मान के भाव के साथ कार्य करती है। यही भाजपा है। अगर आप चाहते हैं, हमारा उत्तर प्रदेश भी देश का नंबर वन प्रदेश बने, तो भाजपा इसके लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सपा के शासन में महज तमंचों की फैक्ट्री बनती था, लेकिन भाजपा राज में हमने डिफेंस कॉरिडोर बनाया है, देश की सुरक्षा के लिए जो अति आवश्यक है। मैं जनता से कहना चाहूंगा क्या बंदूकों के कारखाने बनाने वाली सरकार चाहिए या देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने वाली सरकार चाहिए? उनके इस सवाल पर उपस्थित जनता ने जवाब देते हुए कहा कि हमे सिर्फ और सिर्फ योगी सरकार चाहिए। 
अगर आप चाहते हैं, दंगाईयों पर ऐसे ही शिकंजा कसा रहे। अगर आप चाहते हैं, विकास इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहे। अगर आप चाहते हैं, नौजवानों को रोजगार ऐसे ही मिलता रहे। अगर आप चाहते हैं बेटियों की सुरक्षा इसी प्रकार से पुख्ता हो सके। आप चाहते हैं उद्योग धंधे लगते रहें और रोजगार का सृजन होता रहे। अगर आप चाहते हैं, दंगा मुक्त, भय मुक्त प्रदेश। अगर आप चाहते हैं, अपराधियों और माफियाओं पर सरकार का बुलडोजर ऐसे ही चलता रहे तो भाजपा आवश्यक है। 
कोरोना काल में गायब थे अब वोट मांगने के लिए मंडरा रहे: सीएम
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में जब भय और दहशत का माहौल था। तब यह भय और दहशत और फैला रहे थे। गलत सूचनाएं देकर समाज को भयाक्रांत कर रहे थे। इनमें से एक भी नेता कोरोना काल में बाहर नहीं निकला था। मैं पहले दिन से बोल रहा हूं और प्रधानमंत्री भी बोल रहे हैं। हमें प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका को भी बचाना है। यह जितने नेता वोट मांगने आ रहे हैं। यह पिछले तीन महीने से ही मंडरा रहे हैं। दो साल गायब थे। कहीं पता नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button