राज्य
सपा के साथ जाते ही ओपी राजभर और उनके पुत्रों का सामने आने लगा असली चेहरा
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी। इस बीच सुहेलदेव राजभर भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। इसमें अरुण ने दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव को पीटने की धमकी दी है।
दरअसल, अशोक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के गार्ड द्वारा पत्रकार की पिटाई का विरोध किया था। इसी पर अरुण ने अशोक को भी धमकी दे डाली। अशोक ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग और यूपी पुलिस से की है।
दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देजनर अरुण राजभर इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक टीवी डिबेट शो में बीजेपी का साथ छोड़ने के मुद्दे पर कहा कि, बीजेपी ने उनकी पार्टी के साथ धोखा किया, उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी ने पिछड़े वर्गों के साथ धोखा किया। सरकारी भर्तियों में बीजेपी ने घोटाला किया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं, और उन्हीं के साथ आगे भी रहेंगे। ऐसे में बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता है।