सलमान खान का नया गाना रिलीज, कटरीना भी आई नजर
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नया गाना “डांस विद मी” रिलीज हो गया है। ये गाना सलमान के फैंस के लिए उनकी तरफ से तोहफा है। इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है और लिखा भी है।
इसका कंपोजिशन भी सलमान ने मशहूर संगीतकार साजिद खान के साथ मिलकर किया है। इस गाने के जरिए सलमान खान ने एक बार फिर से अपना मल्टीटेलेंट दुनिया को दिखाया है।
बता दें कि “डांस विद मी” एक इलेक्ट्रिफाइंग डांस नंबर है। सलमान खान इस गाने के वीडियो में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे है। इसके लिरिक्स भी काफी अच्छे हैं, जो फैंस को पसंद आ रहे है। सलमान खान के इस गाने में उनके अलावा उनकी मां, पिता सलीम खान, भाई, बहन, जीजा, चाचा से लेकर घर के बच्चे भी हिस्सा बने हुए है।
इस गाने में सुनील ग्रोवर, कटरीना कैफ और आमिर खान भी दिख रहे है। दरअसल इस गाने में सलमान खान के कई करीबी लोगों को शामिल किया गया है। इसमें सलमान खान की एक्स गर्ल्फ्रेंड संगीता बिजलानी, उनकी वर्तमान गर्ल्फ्रेंड यूलिया वंतूर, उनकी मां हेलेन को भी डांस करते देखा जा सकता है।