सीपीआई की सूची में 85वें स्थान पर आया भारत
भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (सीपीआई) 2021 की सूची में भारत 85वें पायदान पर है। इस सूची में कुल 180 देश शामिल किए गए है। ये सूची ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने जारी की है। बीते वर्ष की अपेक्षा भारत इस सूची में एक स्थान ऊपर चढ़ा है।
वहीं रिपोर्ट में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए गए है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये सूची सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के कथित स्तरों के आधार पर तैयार की जाती है। इस सूची में 0-100 अंक दिए जाते है।
इस सूची में जिस देश को शून्य अंक मिलता है उसे सर्वाधिक भ्रष्ट माना जाता है, जबकि 100 अंक पाने वाला देश सबसे कम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा होता है।
भारत को मिले 40 अंक
इस सूची में भारत को 85वां स्थान मिला है। भारत को 40 अंक हासिल हुए है। वहीं चीन 45, इंडोनेशिया 38, पाकिस्तान 28 और बांग्लादेश को 26 अंक मिले है। अंकों के आधार पर पाकिस्तान को 140 स्थान मिला है।
डेनमॉर्क अव्वल नंबर
इस सूची में डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड और नॉर्वे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।