राज्य
हिंदू-मुसलमानों पर राजनीति भाजपा के संस्कारों में नही, विपक्षी पार्टियां करती है इस पर राजनीति
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे और दादरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर के लिए वोट मांगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही विकास के नाम पर लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम की राजनीति नहीं करती है। भाजपा उत्तर प्रदेश में पिछले 5 सालों में हुए विकास के नाम पर लोगों से वोट मांग रही है। इस मौके पर एमएलसी श्रीचंद शर्मा के साथ भाजपा के और भी कई नेता मौजूद रहे।
रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा पहुंचे डिप्टी सीएम ने दादरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार तेजपाल सिंह नागर के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश काफी तेजी के साथ विकास की गति पकड़ता जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अलग वातावरण दिखाई दे रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी गई है, या तो बदमाश जेल में है या फिर भाग गए हैं। भाजपा ने प्रदेश में पिछले 5 सालों में काफी विकास कार्यों पर कार्य किया।
उप- मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहां कि आज अन्य राजनीतिक दलों ने तो अपराधियों को ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। काफी जगह तो ऐसा है कि गुंडा मवाली पार्टियों का समर्थन कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश पलायन वाला नहीं बल्कि विकास वाला उत्तर प्रदेश है। अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश को अब रोजगार, विकास कार्य और महिलाओं की सुरक्षा आदि यूपी की पहचान है।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहां की भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति नहीं करती है। दूसरी पार्टियां हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती हैं। भारतीय जनता पार्टी तो हमेशा विकास कार्य करती है। भाजपा कभी भी भ्रष्टाचारवाद और परिवारवाद के पक्ष में नहीं है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत अन्य दल पिछली बार से भी कम सीट लेकर आएंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी पहले से भी ज्यादा अच्छी तरह जीतेगी।