राज्यउत्तर प्रदेश / यूपी

प्रदेश के 05 युवा कवियों को मिलेगा श्री गोपाल दास नीरज स्मृति पुरस्कार

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा गोपालदास नीरज की स्मृति में प्रदेश के 05 युवा कवियों को पुरस्कार दिये जाने हेतु चयनित कर लिया गया है। चयनित नवोदित कवियों में पंकज प्रसुन को उनकी कृति ’’तब गीतों में साथ निभाया’’, डा0 प्रभॉशु कुमार की कृति ’’डा0 प्रभॉशु की कलम से काव्य संग्रह’’, वेद मित्र शुक्ला को ’’एक समंदर गहरा भीतर’’, कृष्ण कुमार ’’कनक’’ को ’’उलझाता छविजाल तुम्हारा’’ तथा सुश्री निशा सिंह ’’नवल’’ को ’’मैं निशा हूॅ’’ के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।

महानिदेशक/अपर मुख्य सचिव भाषा विभाग जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रदेश के युवा कवियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश के 05 युवा कवियों को श्री गोपाल दास नीरज की स्मृति में पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी थी।

यह कार्य भाषा विभाग, उ0प्र0 शासन के नियंत्रणाधीन उ0प्र0 भाषा संस्थान को इस कार्य का दायित्व सौपा गया था। डॉ0 गोपाल दास नीरज जी उ0प्र0 भाषा संस्थान के दो बार कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके थे। मुख्यमंत्री योगी की प्रदेश के युवा कवियों को प्रोत्साहित करने हेतु यह अनूठी पहल है। प्रदेश के युवा कवियों को इससे प्रोत्साहन प्राप्त होगा तथा नवीन कृत्रियॉ सामने आयेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button