विशेष खबर

27 सितम्बर : आइये जानते है आज के दिन की कुछ खास और रोचक बातो के बारे में

आज के दिन भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म 1957 में हुआ था। प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म 1962 में आज ही के दिन हुआ था। आज ही के दिन भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन 1964 में हुआ था।

आज के दिन की कुछ खास और महत्वपूर्ण घटनाये :-

आइये आप को बतलाते है आज के दिन की कुछ खास और महत्वपूर्ण ऐसी बातो के बारे में जो आज के दिन को खास बनाती है।

  • मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा 1153 में बने।
  • जोन की 1199 में इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
  • क्यू क्लक्स क्लैन ने 1923 में अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया।
  • नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर 1994 में स्वदेश लौटे।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 2002 में 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
  • दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर 2005 में श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
  • इंडोनेशिया में 2006 को आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
  • केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को 2008 में वापस लिया।
  • भारत ने 2010 में उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने 2010 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
  • रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में 2010 को एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
  • तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने 2010 में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ को जनता को समर्पित किया।

Read more….26 सितम्बर : आइये जानते है आज के दिन इतिहास के पन्नो में क्या क्या है खास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button