बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी में 3 दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी में 3 दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विभिन्न आयु वर्गों अंडर – 14, अंडर – 17, अंडर – 19 के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राज कुमार सिंह जी के द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
आज प्रतियोगिता के प्रथम दिन पर 1500 मी0 दौड़ में अंडर – 17 आयु वर्ग में दीपांशु कुमार – प्रथम स्थान, अदनान – द्वितीय स्थान एवं आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा अंडर – 19 आयु वर्ग में धर्मेंद्र – प्रथम स्थान, आकाश गौतम – द्वितीय स्थान एवं अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
3000 मी0 दौड़ में अंडर 17 आयु वर्ग में जय सिंह यादव ने प्रथम स्थान, विनय गौतम ने द्वितीय एवं विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 आयु वर्ग में गौरव प्रथम स्थान, आकाश गौतम द्वितीय स्थान एवं निर्मल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेक प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में विकास – प्रथम स्थान, सौरभ गौतम द्वितीय स्थान एवं रिजवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग में आर्यन यादव ने प्रथम स्थान, देवेंद्र – द्वितीय स्थान एवं शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 आयु वर्ग में अभिषेक प्रथम स्थान, आयुष द्वितीय स्थान एवं करण वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में विकास प्रथम स्थान, सचिन द्वितीय स्थान एवं आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं अंडर 17 आयु वर्ग में अमरजीत प्रथम स्थान, आर्यन द्वितीय स्थान एवं शोभित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 आयु वर्ग में देवेश कुमार प्रथम स्थान धर्मेंद्र द्वितीय स्थान एवं दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर 6 किमी की क्रॉस कंट्री दौड़, 4×100 मी0 रिले रेस, 4×400 मी0 रिले रेस, 5000 मी0 वॉक रेस, जैवलिन थ्रो एवं 800 मी0 की दौड़ के साथ चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। इस 3 दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन दिनांक 16 सितंबर 2023 को किया जाएगा।
सभी विजेता खिलाड़ी जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय प्रतियोगिता 2023-24 में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 आर के सिंह, शारिरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित कुमार, विजय वर्मा, राहुल, विष्णु, अंकुर एवं सिमरजीत सिंह जी मौजूद रहें।