राज्यउत्तर प्रदेश / यूपी

हज यात्रा के लिए 6296 हज यात्री सऊदी अरब के लिए कर चुके प्रस्थान

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से नवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3891 दिनांक 25.05.2023 को 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय दिन में 12ः00 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गयी। इस उड़ान से 159 पुरुष व 139 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बहराइच 78, कानपुर नगर 56, फतेहपुर 49 व लखनऊ ज़िले के 45 हज यात्री गये हैं। अब तक लखनऊ से 2633 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

यह जानकारी सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस0पी0 तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से आज दिनांक 25.05.2023 को उड़ान संख्या एस0वी03783 से उत्तर प्रदेश के 324 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 169 पुरुष व 155 महिलाएं हैं, सबसे अधिक 163 हज यात्री मुरादाबाद व 157 मेरठ जिल़े के गए। दिल्ली से उड़ान संख्या एस0वी03775 से 199 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 110 पुरुष व 89 महिलाएं व सबसे अधिक 179 हज यात्री आगरा ज़िले के रवाना हुए। दिल्ली से उड़ान संख्या एस0वी03759 से 332 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 170 पुरुष व 162 महिलाएं व सबसे अधिक 185 हज यात्री मुज़फ्फरनगर के गए। अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 3663 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 6296 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

आगामी उड़ान के हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि वह अपना वीज़ा हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट से निकालकर अपने साथ उड़ान स्थल पर लाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button