
एक लड़का टेटू बनवा रहा था और रो रहा था।
एक आदमी बोला भाई जब दर्द नहीं सहा जाता
तो क्यूँ टेटू बनवा रहा हैं।
लड़का: दर्द से नहीं रो रहा हूँ भाई..
करीना लिखना था टेटू वाले ने कमीना लिख दिया हैं !!
————————————————————————–
रिक्शा वाले की लड़की सिल्वर मेडल लाई…
रिक्शा वाले का बेटा IAS बना..
रिक्शा वाले की बेटी के 99 परसेंट आये…
खबरें पढ़ पढ़ के बच्चे जिद कर रहे हैं ,, पापा आप भी रिक्शा लेलो !!
————————————————————————–
लड़की गिफ्ट की दूकान में.,..
काफी देर गिफ्ट देखने के बाद,
एक गिफ्ट की तरफ इशारा करते हुए पूछा-
ये हँसती हुई चुड़ैल कितने की है !
दुकानदार- मैडम जी ये आईना है !!
————————————————————————–
पुलिस वाला अपने बेटे से: तुम्हारा रिज़ल्ट अच्छा नही आया??
आज से तुम्हारा खेलना और टीवी देखना बंद…..
बेटा : यह 100 रुपय पकड़ो और इस बात को यही दबा दो…
————————————————————————–
मोहन: ओए तू लड़की देख आया? कैसी है?
रोहन: रंग से काली है और कान से कम सुनती है..
मोहन: जरा इंग्लिश में बता..
रोहन: ब्लैक-बैरी है..!!
————————————————————————–
दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर
रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे…
पहला : हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियाँ पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा: अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं,
मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूँ कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..
———————————————————————————-
अलग अलग गर्ल फ्रेंड के अनुभवः पहले दिल्ली वाली..
उसको एक बार टेडी बियर गिफ्ट मिला तो बोली -:
ओ माइ गोड सो क्यूट !
लुधियाना वाली को दिया तो बोली-:
ओ जी रब दी सौ, किन्ना सोना टेडी हा !
लखनऊ वाली को देने पर -:
या अल्लाह ..! कितना खूबसूरत है !
इस बार नयी गर्लफ्रेंड हरियाणा की है-
हरियाणा वाली को दिया तो बोली -:
“र यो के दे दिया भालू सा”!
———————————————————————————
• ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे -RC