यात्रामनोरंजन

उत्तर त्रिपुरा ज़िले मे स्थित एक पर्वतमाला

जमपुई हिल्स उत्तर त्रिपुरा ज़िले मे स्थित एक पर्वतमाला है। यह मिज़ोरम राज्य सीमा के समीप स्तिथ हैं। और लुशाई पहाड़ियों की एक उपश्रंख्ला है। अगरतला पूर्वोत्तर के सबसे बड़े शहरो मे से एक है। यह शहर बांग्लादेश सीमा के पास, हाओरा नदी के तट पर स्थित है। अपने समृद्धशाली इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

जम्पुई हिल्स अगरतला से दूर और मिजोरम की सीमा से सटे राज्य की सबसे ऊंची पहाड़ी श्रृंखला है। जमपुई हिल्स को वसंत की शाश्वत पहाड़ियों के नाम से भी जाना जाता है। जमपुई हिल्स मे पर्यटक बड़े बड़े चाय बागान, विभिन्न प्रकार के राग बिरगे ऑर्किड के फूल मनोरम दृश्य देख सकते हैं।

नवंबर के दौरान जम्पुई पहाड़ी में अनोखा संतरा और पर्यटन उत्सव मनाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में देशी विदेशी से पर्यटक उत्सव में भाग लेने के लिए आते हैं। और यहाँ की संस्कृति का आनंद उठाते हैं।

जंपुई हिल्स कैसे पहुँच? :

हवाई जहाज द्वारा:- जंपुई हिल्स से निकटतम हवाई अड्डा अगरतला है। जंपुई हिल्स अगरतला से सड़क मार्ग से 198 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ट्रेन द्वारा:- निकटतम रेलवे स्टेशन जम्पुई हिल्स से धर्मनगर 70 किमी की दूरी पर स्थित है। पानीसागर की दूरी 60 किमी, पचरथल की दूरी 55 किमी पर है। ट्रेन धर्मनगर, पानीसागर, पचरथल तक उपलब्ध है।

सड़क द्वारा:- जम्पुई हिल्स से अगरतला की दूरी198 किमी है। धर्मनगर की दूरी 70 किमीहै।, पानीसागर की दूरी 60 किमी है। आप यहाँ सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button