क्या आप ढूंढ सकते हैं इस तस्वीर में छिपी हुई बिल्ली?

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Photo) हो रही है| उसका कारण है एक छिपी हुई बिल्ली (Cat Hiding In Photo). जी हां, इस तस्वीर में एक बिल्ली छिपी हुई है| बुकशेल्फ के बीच एक बिल्ली छिपी है, जिसको सोशल मीडिया पर ढूंढा जा रहा है| रविवार को ट्विटर यूजर केट हिंड्स ने इस तस्वीर को शेयर किया है| तस्वीर में देखा जा सकता है कि बुकशेल्फ में बहुत सारी किताबें रखी हैं और बीच में टीवी रखी है| हिंड्स ने फोटो शेयर करते हुए अपने फॉलोअर्स से बिल्ली ढूंढने को कहा| ट्विटर पर कई लोगों ने कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए| कभी भी एक चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए - विशेष रूप से एक जिसमें छलावरण वाले जानवरों की तलाश शामिल है| ट्विटर यूजर्स ने ढूंढने की खूब कोशिश की, लेकिन आखिर में सिर खुजाने लगे|
एक यूजर ने लिखा, 'मेरे पति ने कई देर तक ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वो आखिर में हार मान गए|' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, मुझे ढूंढे में इतना टाइम कैसे लग सकता है|'
Today in find the cat pic.twitter.com/P6soGOv8k1
— Kate Hinds (katehinds) June 7, 2020
बिल्ली को खोजने में आपको कितना समय लगेगा? नीचे पहेली पर अपना हाथ आज़माएं:इस तस्वीर के अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं| साथ ही 48 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं| लोगों को ये पहेली सबसे कठिन लगी| आखिर में हिंड्स ने ही फोटो में बताया कि आखिर बिल्ली कहां छिपी बैठी है|
The Power Nap Broker pic.twitter.com/EEWraGhM6i
— Kate Hinds (katehinds) June 7, 2020