क्राइम

अकोला : इलाज के नाम पर डॉक्टर ने किया लड़की से छेड़कानी , डॉक्टर हुआ फरार

गुर्दे की पथरी से पीड़ित होने के कारण युवती शहर के एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर के पास गई। चेकअप के नाम पर डॉक्टर ने जो किया उससे शहर में सनसनी फैल गई।

अकोला में इलाज कराने गई एक युवती से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। इसके बाद लड़की ने रामदासपेठ पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उक्त डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। मशहूर डॉक्टर द्वारा की गई इस हरकत से अकोला शहर में सनसनी मच गई है। इस बीच आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वास्तव में क्या हुआ?

पीड़िता अमरावती में पढ़ाई कर रही है| युवती रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर अकोला आई थी। युवती किडनी स्टोन से पीड़ित है| इसके चलते युवती अपने भाई के साथ शहर के एक मशहूर हृदय एवं किडनी स्टोन विशेषज्ञ डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने भाई को बाहर ही रोक दिया और लड़की को अकेले ही चेकअप के लिए केबिन में ले गया। चेकअप करने के दौरान डॉक्टर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

चेकअप के दौरान डॉक्टर की अश्लील हरकत

चेकअप के दौरान डॉक्टर ने लड़की के कपड़े उठाये. फिर उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ| जब युवती ने डॉक्टर से जवाब मांगा तो डॉक्टर ने कहा कि हम ऐसे ही चेकअप करते हैं। इसके बाद डॉक्टर की हरकत देखकर लड़की की चीख निकल गई| उसकी आवाज सुनकर भाई अन्दर आ गया| लड़की ने अपने भाई को आपबीती बताई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने दोनों भाई-बहन को बाहर निकाला।

इसके बाद लड़की सीधे थाने पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद डॉक्टर फरार हो गया है। बताया जाता है कि डॉक्टर ने पहले भी एक महिला के साथ अश्लील हरकत की थी।

READ MORE… एसटीएफ ने सोनपुर जिले से 41.16 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट जब्त किए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button