दुनिया

अमेरिका आबादी को लेकर चिंतित

रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 16 महीनों से जारी है अभी तक इस जंग का कोई नतीजा नही निकला है और अभी हाल फिलहाल ऐसा कुछ लग भी नही रहा है कि जिससे ये जंग रुक जाएगा। इसी बीच में एक बड़ी खबर आ रही है कि अमेरिका में औसत उम्र 38.9 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है। 80 के दशक में ये औसतन 30 साल थी। यह इस सदी की शुरुआत में बढ़कर 35 वर्ष हो गई। भले ही 38 साल के कई युवा अपने आप को अभी भी जवान समझते हैं, लेकिन ये औसत किसी भी देश के लिए बहुत ज़्यादा है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस नई जानकारी इस बात का सबूत है कि कई यूरोपीय और एशियाई देशों की तरह, अमेरिका में भी वृद्ध लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये देश की वर्क फोर्स, अर्थव्यवस्था और सोशल प्रोग्राम के लिए चुनौतियां खड़ी कर रहा है। डेमोग्राफिक डेटा फर्म सोशल एक्सप्लोरर के अध्यक्ष एंड्रयू ए बेवरिज ने कहा- कम बच्चे पैदा हो रहे हैं। बर्थ रेट कम होने के कारण देश की औसत आयु बढ़ रही है। कोरोना काल के पहले साल में बर्थ रेट में भारी गिरावट आई। तब से, ये स्थिर हो गई है। लेकिन, 2007 में ग्रेट रिसेशन की शुरुआत के बाद से, पिछली पीढ़ियों की तुलना आज की पीढ़ी में प्रजनन क्षमता बहुत कम बनी हुई है। यह ट्रेंड दुनियाभर में है।

अमेरिका की तुलना में अधिक मजबूत सामाजिक कार्यक्रमों वाले नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देश भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। औद्योगिक देशों में, 20 की उम्र में महिलाएं शिक्षा और काम को प्राथमिकता देने की ज्यादा संभावना रखती हैं। वे अधिक उम्र में शादी करती हैं और कम बच्चे पैदा करती हैं। इमीग्रेशन ने ऐतिहासिक रूप से अमेरिका को युवा बनाए रखा है। इमिग्रेंट्स आम तौर पर कामकाजी उम्र के एडल्ट होते हैं। इनके अक्सर मूल-निवासियों की तुलना में अधिक बच्चे होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button