विशेष खबर

14 अप्रैल : आइये जानते है आज के दिन की कुछ खास और रोचक बातो के बारे में

आज का दिन डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के नाम से जाना जाता है। आज के ही दिन को हम अग्निशमन दिवस के नाम से भी जानते है। भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का 1891 में जन्म आज ही के दिन हुआ था। आज ही के दिन भारत के महान् अभियन्ता एवं राजनयिक, भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का 1962 में निधन हुआ था।

आज के दिन की कुछ खास और महत्वपूर्ण घटनाये। 

  • फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की 1434 में आधारशिला रखी गई।
  • सिखों के दसवें गुरू अर्जुन देव का 1563 में जन्म हुआ।
  • औरंगजेब ने 1659 में दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
  • नेपोलियन ने 1809 में हुयी बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।
  • नेपोलियन को 1814 में राजगद्दी से हटाया गया।
  • यूरोपीय देश हंगरी ने 1849 में आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
  • अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को 1865 में आज ही के दिन वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में गोली मारकर हत्या हुईं।
  • भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का 1891 में जन्म हुआ।
  • टाइटैनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय 1912 में हिमखंड से टकरा कर डूब गया था।
  • सन 1944 में मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट हुआ, 1200 से अधिक मरे।
  • भारतरत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंत्रक एम विश्वेशरैया का 1962 में निधन।
  • पहला अंतरिक्ष यान “कोलंबिया-१” 1981 में वापस धरती पर लौटा।
  • तत्कालीन सोवियत संघ, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच 1988 में अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
  • भारत चौथी बार 1995 में एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
  • रूस की संसद ने 2000 में संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का 2002 में निधन।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने 2004 में ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
  • 2005 में भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का समझौता किया।
  • चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन 2006 को शुरू हुआ।
  • पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड और बिहार में 2010 को आये चक्रवाती तूफ़ान में लगभग 123 लोगों की मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button