
यह बखिरा झील संत कबीर नगर जनपद के मुख्यालय खलीलाबाद से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पक्षी बिहार मेहदावल मार्ग पर बसे बखिरा कसबे के पूर्वी भाग में स्थित है।
प्रचलित किंवदंती के अनुसार:- किसी समय पर बखिरा झील की जगह पर एक ख़ूबसूरत गांव हुआ करता था, लेकिन प्राकृतिक व भौगोलिक परिवर्तन के कारणों से झील में परिवर्तित हो गया।
बखिरा झील एक 29 वर्ग किमी की क्षेत्रफल में फैली हुई है। यहां 113 प्रकार के प्रजाति के पक्षी आते रहे हैं। सर्दी का मौसम में अक्टूबर की शुरुआत होते ही यूरोप, साइबेरिया, तिब्बत, चीन जैसे सुदूर देशों के क्षेत्रों से प्रवासी और अप्रवासी पक्षी आते हैं। बखिरा झील वन्यजीव में बिरबल, गंगा कछुआ, बगुला, हरियाणा बग्ला अन्य प्रजातियाँ पाई जाती हैं। झील में पक्षियों का शिकार प्रतिबंधित कर दिया गया है। झील का जलस्तर आस-पास के क्षेत्र के सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है। और यहाँ की खेती और प्राकृतिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके किनारे बसे गांवों के मछुवारा समुदाय की आजीविका ही इसी झील पर आश्रित है।
कैसे पहुंचें?
ट्रेन मार्ग से:-
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर बस्ती और गोरखपुर के बीच है।
सड़क मार्ग से:-
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्य की राजधानी, से लगभग 6 घंटे लगते हैं। लखनऊ से शुरू, बाराबंकी, फैजाबाद और बस्ती के माध्यम से एनएच 28 होते हुए।
वायुमार्ग से:-
अमौसी हवाई अड्डे लखनऊ घरेलू और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जुड़ा हुआ है। और 35 किमी दूर गोरखपुर हवाई अड्डा से जुड़ा हुआ है।