राज्यउत्तर प्रदेश / यूपी

परिवहन मंत्री के निर्देशों के क्रम में उपलब्ध कराई जा रही है प्रदेश के लोगों को बेहतर, सरल एवं आरामदायक बस सेवा – एम०डी० परिवहन निगम

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बताया कि सहारनपुर क्षेत्र का गठन 08 मई, 2008 को हुआ था। उस समय इस क्षेत्र में 04 डिपो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली व छुटमलपुर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में नया डिपो शामली तथा वर्ष 2013 में गंगोह डिपो के सृजित होने से इस क्षेत्र में कार्यरत डिपोज की संख्या बढ़कर 06 हो गयी।

एम०डी० ने बताया कि वर्तमान में सहारनपुर क्षेत्र में बस बेड़ा 599 बसों का है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर क्षेत्र प्रदेश की सीमा पर स्थित होने के कारण यहाँ से परिवहन निगम उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आदि प्रदेशों में अपनी सेवायें संचालित कर रहा है।

एम०डी० ने बताया कि विगत तीन माहों में सहारनपुर क्षेत्र से पटियाला के लिए 02 बसें, लुधियाना, सहारनपुर-शिमला सहारनपुर-चण्डीगढ, पानीपत-काठगोदाम अमृतसर पानीपत-टनकपुर लिए क्रमशः 2- बसें एवं सहारनपुर-शिमला के लिये 3 बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया है।

एम०डी० ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार एवं परिवहन मंत्री के निर्देशों के क्रम में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिगत उक्त नवीन मार्गों पर निगम बसों का संचालन किया गया है। जिसकी प्रशंसा इन मार्ग के यात्रीयों द्वारा की गयी। उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष 2023 2024 में क्षेत्र की बसों द्वारा माह अप्रैल 2023 मे 27.23 लाख व मई 2023 में 30.06 लाख यात्रियों को यात्रा उपलब्ध करायी गयी है, जिससे क्षेत्र का लाभ अप्रैल 2023 में रू0 1.04 लाख मई 2023 में रू० 352.03 लाख प्राप्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button