LaluYadav का ऑडियो टेप आउट! सुनिए विधायक पासवान जी से क्या-क्या बोले

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) पर जेल से फोन कर बिहार की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है | इसके साथ ही उन्होंने एक ऑडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें लालू यादव, बीजेपी विधायक ललन पासवान से बात करते हुए मंत्री पद का ऑफर दिया | सुशील मोदी ने ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा - लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत | लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए | ऑडियो क्लिप में लालू यादव ने विधायक का पूरा नाम नहीं लिया है और उन्हें पासवान जी कहकर संबोधित किया है, हालांकि बताया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन किया था |
ऑडियो क्लिप में सबसे पहले लालू यादव के पीए आवाज आती है, जो विधायक से बात कराने के लिए कहते हैं | उन्होंने कहा - विधायक जी को फोन दीजिए | साहेब बात करेंगे, माननीय लालू प्रसाद यादव | आगे लालू यादव के पीए ने कहा कि वह रांची से बात कर रहे हैं |
ऑडियो क्लिप में एक आवाज लालू यादव और दूसरी आवाज बीजेपी विधायक ललन पासवान की बताई जा रही है | हालांकि Medhaj News ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है |
लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 25, 2020
लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए। pic.twitter.com/LS9968q7pl