CBSE 12वीं के एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे, जानिए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जनवरी के दूसरे सप्ताह में 12वीं एडमिट कार्ड 2021 (CBSE Class 12 Admit Card) जारी करेगा | सीबीएसई (CBSE) 12वीं एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे | छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल द्वारा दिया गया लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 (CBSE Board Exams 2021) की तारीखों की घोषणा कल यानी 31 दिसंबर को हो जाएगी | संभावना है कि परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी |
सीबीएसई CBSE) बोर्ड प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए अलग से सीबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड (CBSE Class 10 Admit Card) जारी करेगा | ताजा जानकारी के मुताबिक, 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2021 में जारी होने की उम्मीद है | निजी छात्रों के लिए सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड (CBSE Class 12 Admit Card) जनवरी दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होंगे, जबकि रेगुलर उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड जनवरी के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाएंगे |
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:-
1. CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं |
2. होमपेज पर सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड (CBSE 12th Admit Card) के लिंक पर क्लिक करना होगा |
3. स्क्रीन पर सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए एक नया पेज खुल जाएगा |
4. छात्रों को आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा |
5. स्क्रीन पर सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2021 का पीडीएफ खुल जाएगा |
सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड (CBSE 12th Admit Card) डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें |
वहीं, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exams 2021) की बात करें तो शिक्षा मंत्री ने पहले ही साफ कर दिया था कि परीक्षा फरवरी-मार्च में नहीं होगी | इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा अप्रैल में शुरू हो सकती है | स्टूडेंट परीक्षा की तारीखों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं |