Birthday Special : द ग्रेट फिल्म मेकर यश चोपड़ा जिनकी फिल्मो ने दी एक्ट्रेसेस को अलग पहचान

भारतीय सिनेमा को अलग बुलंदियों पर पहुंचने वाले द ग्रेट फिल्म मेकर यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है , यश जी की फिल्मो ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को इंडस्ट्री में अलग पहचान दी। श्री देवी से लेकर कैटरीना कैफ तक अपनी फिल्मो में अलग लुक दिया। यश चोपड़ा की फिल्मे ऐसी है , जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए है। आइये एक नज़र डालते है , यश जी के जीवन के सफर पर –
जन्म – 27 सितम्बर 1932
स्थान – लाहौर , पाकिस्तान
पत्नी – पामिला चोपड़ा
बच्चे – आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा
5 फिल्मो का किया निर्देशन
यश चोपड़ा ने अपने भाई बैनर बी.आर. फिल्मस के अंडर पांच फिल्मों का निर्देशन भी किया – धूल का फूल (1959), धर्मपुत्र (1961), वक्त (1965) इत्तिफाक (1969) एवं आदमी और इंसान (1969)।
हिट फिल्मे
बॉलीवुड में यश चोपड़ा जी ने कई हिट फिल्मे दी जो इस लिस्ट में शामिल है – वीर-जारा (2004), दिल तो पागल है (1997), डर (1993), परम्परा (1992), लम्हे (1991), चांदनी (1989), विजय (1988), फासले (1985), मशाल (1984), सिलसिला (1981), काला पत्थर (1979) त्रिशूल (1979) कभी-कभी (1976), दीवार (1975), दाग (1973), इत्तिफाक (1969) आदमी और इंसान (1969), वक्त (1965), धर्मपुत्र (1961) और धूल का फूल (1959)
रोमांस किंग
यश चोपड़ा ने बतौर डायरेक्टर फिल्म धूल का फूल (1959 ) से अपने करियर का डेब्यू किया था। 1965 में आई फिल्म वक्त से उन्हें अपार सफलता मिली जिसके बाद यश जी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। यश जी को ‘किंग ऑफ़ रोमांस’ के नाम से भी जाना जाता है। अपनी फिल्मो में एक्ट्रेसेस के ऑउटफिट से लेकर उनके पूरे लुक्स का विशेष ध्यान रखते थे।
निधन
अपनी फिल्मो से भारतीय सिनेमा को उचाईयों पर पहुंचाने वाले 80 वर्षीय यश चोपड़ा का निधन 21 अक्टूबर 2012, लम्बे समय से बीमार यश जी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया , लेकिन उनका निधन हो गया था। यश जी के निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा पंहुचा। पूरी एंटरटेनमेंट industry में शोक की लहर दौड़ गई। यश जी के निधन को कई लोगो ने सिनेमा के लिए बड़ा लॉस बताया
अवार्ड्स
1990 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – चांदनी – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1994 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – डर – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1996 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1998 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – दिल तो पागल है – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
2005 सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – वीर – जारा – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1990 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – चांदनी – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1994 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – डर – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1996 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार