दिल्ली और मुंबई के बीच रेल से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर

दिल्ली और मुंबई के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी 9 जनवरी से निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचेगी | रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए बताया कि 9 जनवरी से दिल्ली और मुंबई के बीच चलने वाली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल से यात्रा करने वाले यात्री पहले की तुलना में अब अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच जाएंगे | इससे यात्रियों का समय भी बचेगा और उन्हें सुविधा भी मिलेगी |
रेल मंत्री के अधिकारी के अनुसार - राजधानी सुपरफास्ट अब हजरत निजामुद्दीन से शाम 4.55 बजे रवाना होगी | और सुबह 11.15 बजे सीएसएमटी तक पहुंचेगी | इससे पहले राजधानी इसी दूरी को कवर करने के लिए 35 मिनट का अधिक समय लेती थी और यह 11.50 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचती थी | वही वापसी में ट्रेन शाम 4 बजे मुंबई के सीएएसएमटी से प्रस्थान करेगी और दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर सुबह 9.55 बजे पहुंचेगी | जो की पहले के मुकाबले 55 मिनट तेज है | इससे पहले ट्रेन 11 बजे दिल्ली पहुँचती थी |
From 9th January, passengers travelling by Rajdhani Superfast special between Mumbai & Delhi will reach their destination faster than before, with revised timings & an additional halt at Gwalior in Madhya Pradesh.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 7, 2021
This will reduce travel time & enhance passenger convenience. pic.twitter.com/2vrv9bHqci