Charles III Coronation Live: ब्रिटेन को मिल जाएगा अपना नया किंग, ताजपोशी में दुनियाभर से मेहमान होंगे शामिल

Charles III Coronation Live: ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स की आज ताजपोशी की तैयारी है। यह ताजपोशी कार्यक्रम लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित हो रहा है। किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला की भी भावी महारानी के तौर पर ताजपोशी की जाएगी। दुनिया भर की नजरें इस बड़े आयोजन पर हैं। ताजपोशी से पहले किंग चार्ल्स और उनके बड़े बेटे प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन बकिंघम पैलेस के नजदीक अपने करीबी लोगों और शुभचिंतकों से मिलकर मुलाकात करेंगे।
74 साल की उम्र में तोजपोशी
किंग चार्ल्स की मां क्वीन एलिजाबेथ का बीते साल सितंबर में निधन हुआ था। जिसके बाद अब 74 साल की उम्र में किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। किंग चार्ल्स ब्रिटिश शाही परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद से ही किंग चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था। लेकिन आज औपचारिक रूप से किंग चार्ल्स की ताजपोशी की जा रही है।
2 हजार से अधिक मेहमान होंगे शामिल
किंग चार्ल्स की ताजपोशी कार्यक्रम में दुनियाभर से करीब 2000 मेहमान हिस्सा लेंगे। इनमें कई वैश्विक नेता, शाही परिवार के सदस्य और विभिन्न सेलिब्रिटी होंगे। गौर करने वाली बात ये है कि भारत की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शिरकत करेंगे।