सेहत और स्वास्थ्य

चिली गार्लिक टोस्ट रेसिपी

चिली गार्लिक फ्लेवर अधिकतर लोगो को पसंदीदा होता है, और यदि आपने खाया नहीं है तो एक बार इस रेसिपी को ट्राई कर के देखिये, ये बेशक आपको पसंद आने वाली है।

शाम को मज़ेदार बनाने के लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता खाने को हर एक का दिल तरसता है। तो चलिए आज हम आपको चिली गार्लिक टोस्ट बनाना सीखते है जो चीज़ी स्वाद से भरपूर है और इसे बनाने में भी बहुत मज़ा आता है। तो चलिए देर किस बात की, हम बनाना सीखते है चिली गार्लिक टोस्ट!

चिली गार्लिक टोस्ट बनाने की सामग्री

8 स्लाइस ब्रेड
1 बड़ा चम्मच लहसुन
1 बड़ा चम्मच जलपीनो
1 1/2 बड़ा चम्मच मक्खन
2 बड़े चम्मच हरी शिमला मिर्च
1/2 कप चेडर चीज़
लाल मिर्च आवश्यकता अनुसार
नमक आवश्यकता अनुसार

चिली गार्लिक टोस्ट बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप एक छोटा बाउल लें और उसमें पिघला हुआ मक्खन डालें और अच्छे से मैश हुआ लहसुन डालें। इस पुए मिश्रण को अच्छे से मिलाये।
2. अब ब्रेड के स्लाइस लें और प्रत्येक स्लाइस में यह मक्खन लगाएं और 3 मिनट के लिए ओवन में टोस्ट करें।
3. जब तक ब्रेड स्लाइस टोस्ट हो रही है तब तक आप अपनी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें लेकिन ध्यान दे की इसे बारीक न काटें और चीज़ को भी कद्दूकस कर लें।
4. अब ब्रेड टोस्ट हो जाने के बाद आप ब्रेड स्लाइस पर चीज़ की एक परत लगाएं और ऊपर से सब्जियां डालें। फिर ऊपर से अधिक चीज़ लगाएं और उसके ऊपर जैलापीनो रखें।
5. अब ब्रेड स्लाइस पर नमक और काली मिर्च छिड़कें और फिर से ओवन के अंदर रखें। 5-8 मिनट तक या पनीर पर भूरे धब्बे पड़ने तक बेक करें।
6. लीजिए आपका चिली गार्लिक टोस्ट बन कर तैयार है। इसे आप केचप के साथ गरमा-गर्म परोसें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button