Breaking News

नारियल खोया केक बनाने की विधि

भारत अपने वार्षिक नारियल उत्पादन में फिलीपींस और इंडोनेशिया के बाद तीसरे स्थान पर है। बताया जाता है कि नारियल में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। नारियल पर बने छेद की तुलना शिवजी के नेत्र से की जाती है। लगभग सभी पूजा-पाठ में इसका उपयोग होता है। नारियल को लेकर अन्य मान्यता यह भी है कि मानव के रूप में नारियल को विश्वामित्र द्वारा तैयार किया गया था। नारियल से बहुत चीज़े बनाई जाती है जैसे की नारियल की मिठाई ,नारियल की चटनी पर आज आपको नारियल का केक बनाना बताने जा रहे है। जिसे दक्षिण में गुलाम लोगों द्वारा बनाया गया था जो अपने साथ अफ्रीका से नारियल को तोड़ने का ज्ञान लेकर आए थे। नारियल केक को कमरे के तापमान पर एक एयरटाइट कंटेनर में दो दिनों तक और फ्रिज में एक सप्ताह तक स्टोर कर के रखा जा सकता है। आप केक के स्लाइस को तीन महीने तक फ्रीज भी कर सकते हैं। ये ख़राब नहीं होता है।

नारियल खोया केक बनाने के लिए सामग्री :
1/2 किलो नारियल का बुरादा ,200ग्राम खोया ,200ग्राम दूध पाउडर,1 कटोरी शक्कर,1 कटोरी दूध,2 इलायची,आवश्यकतानुसार मेवा ,1 चम्मच घी, हरा खाने वाला रंग।

नारियल खोया केक बनाने की विधि :
सबसे पहले एक कढ़ाई में शक्कर लीजिये और एक कटोरी पानी डालकर गर्म कीजिये। इसे चिपचिपी चाशनी तैयार कर लीजिये। उसमें मावा इलायची पाउडर डाल करअच्छे से मिलािये पांच मिनट तक पकाइये। नारियल का बुरादा और दूध पाउडर थोड़ा सा कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला लीजिये। खोये वाले मिश्रण में दो तीन बूँदहरा रंग मिला दीजिये। इसमें नारियल का बुरादा मिश्रण थोड़ा थोड़ा करके डालते हुए इसे अच्छी तरह मिला लीजिये। दो तीन मिनट तक अच्छे से पकाइये। केक टिन लीजिये उसे घी से ग्रीस कर लीजिये।केक टिन में मिश्रण को डालकरअच्छे से कटोरी से दबाकर सेट कर लीजिये। थोड़ा सा ठंडा होने पर थाली में उल्टा करके निकाल लीजिये। कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कीजिये। या जिससे भी आप डेकोरेट करना चाहते है उसका इस्तेमाल कर सकते है। सर्विस प्लेट में रख कर सर्व कीजिये।

Readmore…. मिठी बूंदी बनाने की विधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button