दुनिया

एक जासूसी मछली जिससे डरते हैं देश, कई देशों ने नागरिको के लिए जारी किया अलर्ट

यूरोपीय देश स्वीडन के तट पर एक संदिग्ध व्हेल को देखा गया है, यह बेलुगा व्हेल 2019 में नार्वे के पास विशेष उपकरण के साथ देखी गई जिस कारण इस व्हेल को जासूसी व्हेल माना जा रहा है, लोगों ने आशंका जताई कि ये व्हेल रूस की नौसेना द्वारा प्रशिक्ष‍ित की गई है, संदिग्ध व्हेल के देखे जाने के बाद कई देशों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

एक खास तरह का पट्टा पहने थी व्हेल

एक रिपोर्ट के माध्यम से कहा गया है कि बेलुगा व्हेल को रूस की नेवी द्वारा प्रशिक्ष‍ित किया गया है, जब नार्वे में इसे देखा गया तो यह एक विशेष प्रकार का पट्टा पहने हुई थी, जिसमे जासूसी उपकरण लगे थे, रिपोर्ट में कहा गया कि इसके शरीर पर लगी चीजों को देखकर ऐसा लगता है कि इसे रुसी नौसेना के द्वारा प्रशिक्ष‍ित किया गया है।

बहुत तेज से आगे बढ़ रही ही बेलुगा व्हेल

समुद्री वैज्ञानिकों के अनुसार बेलुगा व्हेल बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है ये बेहद हैरान कर देने वाला मामला था क्योंकि सामान्य व्हेल अपने प्राकृतिक वातावरण में इतनी तेजी से दूरी नहीं तय करती, विशेषज्ञों का मानना है कि रूस द्वारा प्रशिक्ष‍ित इस व्हेल का नाम ह्वलादिमिर रखा गया।

बेहद ही खतरनाक होती है बेलुगा व्हेल

बेलुगा व्हेल समुद्र में बड़ी-बड़ी नावों के आस-पास चल सकती है तथा उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है वहीं समुद्री तटों के पास वाले देशों के लिए ये खतरा बन सकती हैं, हालाँकि रूस की तरफ से इस जासूसी व्हेल पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button