बबीता जी ने सख्त लौंडे के साथ शेयर की अपनी तस्वीर

सब टीवी पर आने वाला सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है | 12 सालों से लगातार शो दर्शकों के बीच लोकप्रिय है | शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) आज हर घर में जानी जाती है | एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर सख्त लौंडे के नाम से मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) के साथ शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है | मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर जाकिर खान के साथ पोस्ट की है, जो खूब देखी जा रही है | इसे शेयर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुछ नया शूट किया है, जिसके बारे में वो सबको जल्द बताएगी | इस तसवीर में जाकिर औऱ मुनमुन काफी खुश दिख रही है | दोनों की इस तस्वीर पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है |
एक यूजर ने लिखा - भाई अपना पिघल गया | एक ने लिखा - मुस्कान की चमक बता रही है कि भाई पिघल गया | एक ने लिखा - भाई सख्त रहना | एक ने लिखा - आप दोनों को साथ में देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं | एक ने लिखा - मैम आपके वीडियोज अच्छे होते है | इससे पहले मुनमुन ने पर्पल कलर के आउटफिट में अपनी तसवीरें शेयर की थी | उन्होंने बालों का बन रखा था और हैवी झुमकों से अपने लुक को कंप्लीट किया था | उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई थी | इन तसवीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था - हमेशा मेरे जीवन को और अधिक सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत रहता है चाहे कोई भी हो |