सैफ-करीना के घर में एक छोटा मेहमान, तैमूर ने किया इसे प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी डेज एंजॉय कर रही हैं | जल्द ही सैफ-करीना के घर में एक छोटा मेहमान आने वाला है | यानी जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं, लेकिन इसी बीच तैमूर की कुछ फोटोज काफी वायरल हो रही हैं | तैमूर इन फोटोज में एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं | तैमूर बच्ची को लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और एक बड़ी वाली इस्माइल दे रहे हैं | वहीं एक दूसरी तस्वीर में करीना भी बच्ची के साथ पोज दे रही हैं | इस फोटो में करीना का बेबी बंप साफ दिख रहा है | करीना फोटो में काफी खुश नजर आ रही हैं | इन फोटो में वे ब्लू कलर के लूज ड्रेस में नजर आ रही हैं |
बता दें, करीना ने अपनी पर्सनस असिस्टेंट पूनम दमानिया को घर पर इनवाइट किया था | छोटे से दिवाली सेलिब्रेशन घर पर रखा गया था | इसी बीच ये फोटोज ली गई हैं | इन फोटोज को नैना सिंह ने पोस्ट किया है | उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा बेबो हमें बुलाने के लिए शुक्रिया | सिया ने अपना पहला फ्रेंड बनाया है | आप दोनों को प्यार | इसके साथ ही नैना सिंह ने पूनम दमानिया को भी टैग किया | करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आ रही हैं | उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं |